{"_id":"619e84c0c5e59068eb12378e","slug":"tractor-collided-with-the-house-to-save-the-girl-unnao-news-knp66587264","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की दीवार से टकराया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की दीवार से टकराया ट्रैक्टर
विज्ञापन
बांगरमऊ। गल्ला गोदाम से गेहूं लादकर सरकारी राशन की दुकान जा रहा ट्रैक्टर सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने में अनियंत्रित हो सड़क किनारे घर के बाहरी हिस्से की दीवार से टकरा गया। तेज टक्कर लगने से ट्राली पलट गई। गनीमत रही घर के बाहर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर ढेलियां क्षतिगस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
हादसा सुबह लगभग 10 बजे हुआ। नगर के गल्ला गोदाम से ट्राली में गेहूं लादकर एक ट्रैक्टर कटरी गदनपुर स्थित सरकारी राशन की दुकान जाने के लिए निकला। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर ग्राम मदारनगर के सामने अचानक एक छह वर्षीय बच्ची ने सड़क पार करने की कोशिश की।
ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक होने से चालक ने बच्ची को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया। जिससे ट्रैक्टर मदारनगर निवासी रामबहादुर के घर के बाहर खड़ी ठेलिया को टक्कर मारते हुए घर के बाहरी हिस्से की दीवार से टकरा गया। इस दौरान सड़क पर ही गेहूं से भरी ट्राली भी पलट गई। तेज आवाज होने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।