फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Topped in district state in RCH

प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर

Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Topped in district state in RCH
उन्नाव। प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरसीएच) में 78.54 फीसदी अंकों के साथ जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसमें एक अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक योजनाओं के संचालन के साथ गर्भवतियों का पंजीयन व बच्चों के टीकाकरण जैसे आठ बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक इंतिजार अहमद सिद्दीकी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण तरह से जनमानस तक पहुंचाना है। इसी के तहत में जिले में शहरी व 16 ब्लॉक क्षेत्रों में प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित है। इसके तहत सभी गर्भवतियों का प्रथम तिमाही में पंजीयन, गर्भावस्था के दौरान प्रसव से पहले जांचें, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिह्ीकरण, बच्चों का पंजीयन, कुल प्रसव, संस्थागत प्रसव, एक साल तक के बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण शामिल है। इन सभी सेवाओं का आरसीएच पोर्टल पर अंकन किया जाता है। इसके आधार पर जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। सफलता पर डीएम रवींद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से साल 2021-22 में 89676 गर्भवतियों व 75994 बच्चों के पंजीयन का लक्ष्य था। लक्ष्य के सापेक्ष 80551 गर्भवतियों का पंजीयन किया गया। जो लक्ष्य का 90 प्रतिशत है। वहीं 75,047 बच्चों के पंजीयन का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों के चिह्नांकन का लक्ष्य 8055 था, 8127 का इलाज किया गया। कुल पंजीकृत 78,539 गर्भवतियों में 64,509 को प्रसव पूर्व सेवाएं दी गईं। साथ ही 75,539 के लक्ष्य के सापेक्ष 68,085 प्रसव आरसीएच पोर्टल पर दर्ज किए गए। ये लक्ष्य का 90 फीसदी है। 65,085 संस्थागत प्रसव (सरकारी अस्पतालों में) हुए, जो लक्ष्य का 86 फीसदी है। बच्चों के पूर्ण प्रतिरक्षण (टीकाकरण) में 69,394 की जगह 62,100 का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed