{"_id":"5f343fc38ebc3e3d0a3b111f","slug":"toll-management-issued-local-pass-after-charging-fee-unnao-news-knp57656922","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्रबंधन ने शुल्क लेकर जारी किए लोकल पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्रबंधन ने शुल्क लेकर जारी किए लोकल पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज(उन्नाव)। टोल प्लाजा में तैनात मैनेजर ने न्यायालय के आदेश पर वर्षों से लागू व्यवस्था की अनदेखी कर लोकल पास के लिए भी पैसे ले लिए। पांच किलोमीटर क्षेत्र में रहने वालों को फ्री पास जारी करने के आदेश हैं। इससे नवाबगंज कस्बा व आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों में आक्रोश है।
लखनऊ-कानपुर हाईवे के नवाबगंज टोल प्लाजा पर तैनातमैनेजर सीपी दीक्षित नियमों की अनदेखी करते हुए नगर पंचायत में रहने वाले वाहन स्वामियों से पैसे लेकर पास जारी कर रहे हैं। इससे वाहन स्वामियों में रोष है। उनका कहना है जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर पंचायत में निवास कर रहे लोगों के फ्री पास जारी करने के आदेश दे रखे हैं तो पैसे क्यों लिए जा रहे हैं। कस्बा के सदर बाजार निवासी रितेश तिवारी का कहना है कि अभी तक लोकल आरसी प्रूफ दिखाने के बाद फ्री पास जारी कर दिया जाता था लेकिन इस बार के मैनेजर सीपी दीक्षित ने फ्री पास जारी करने से मना कर दिया। साथ ही अभद्रता करते हुए कहा कि पास चाहिए तो पैसे देने पड़ेंगे। फ्री में आज कल कहा कुछ होता है। कस्बे के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने लोकल आरसी के साथ फ्री पास बनाने के लिए डिमांड की थी। मैनेजर ने फ्री पास जारी करने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने 275 रुपये अदा कर पास जारी कराया। इन दो केसों के अलावा भी दर्जनों मामले हैं जहां पर लोकल आरसी प्रूफ के बाद भी पैसे लेकर पास दिए गए हैं।
टोल के यूपी प्रभारी बोले
पीएनसी कंपनी में टोल प्लाजा के यूपी महाप्रबंधक अंगुलुरी सत्यनारायना ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार नगर पंचायत में निवास कर रहे लोगों के आरसी में लोकल एड्रेस प्रूफ मिलने पर बगैर कोई शुल्क जमा किए फ्री में पास देने की व्यवस्था है। अगर ऐसे उपभोक्ताओं से शुल्क लिया गया है तो गलत है। कोर्ट की अवमानना है जिसे कंपनी बर्दाश्त नहीं करेगी। उच्च न्यायालय व मंत्रालय से जारी दिशा निर्देशों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही वह टोल प्लाजा पहुंचकर समस्या की जांच करेंगे। लोकल के लोगों से पैसे लिए गए हैं तो उन्हें वापस रिफंड किए जाएंगे।