{"_id":"2cdd33a238f74006f30a6c21f9e5f28b","slug":"to-prevent-accidents-at-unmanned-railway-crossing-looking-device-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हादसे रोकने के लिए लग रही डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हादसे रोकने के लिए लग रही डिवाइस
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइस लगाई जा रही है। ट्रेन के क्रासिंग के 1500 मीटर पहले ही हूटर बजने साथ ही लाल बत्ती भी जलेगी। इससे लोग सतर्क हो जाएंगे और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगी। एक डिवाइस ट्रेन में तो दूसरी क्रासिंग में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग वार्निंग सिस्टम ईजाद किया है। इस सिस्टम को सोनिक स्टेशन के निकट स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रायल के रूप में लगाया जा रहा है। 15 सौ मीटर दूरी पर ट्रेन होने क्रासिंग पर लगा हूटर बजने लगेगा और लाल बत्ती लोगों को रुकने का इशारा करेगी। पूरा सिस्टम सौर ऊर्जा से चलेगा। जैसे ही ट्रेन क्रासिंग से निकल जाएगी हूटर बंद हो जाएगा और बत्ती हरी हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 44 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्नाव में ट्रायल के बाद कानपुर में मंधना और चौबेपुर के बीच मानव रहित क्रासिंग पर सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिकों ने कई साल के रिसर्च के बाद इस वायरलेस डिवाइस को रेलवे ट्रैक में फिट करने और पूरे सिस्टम को सोलर पैनल से चलाने का वार्निंग सिस्टम तैयार किया है। वैज्ञानिकों ने सोनिक स्टेशन के निकट स्थित क्रासिंग नंबर 29 सी पर इस सिस्टम को लगाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के साफ्टवेयर इंजीनियर वीएम शुक्ल ने बताया कि मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए यहां वार्निंग सिस्टम को ट्रायल के लिए लगाया जा रहा है। करीब 44 लाख की लागत वाले इस वार्निंग सिस्टम को ट्रायल के बाद देश की अन्य मानव रहित रेलवे क्रासिंग में लगाया जाएगा।
बताया कि ट्रेन आने की जानकारी यह सिस्टम तभी देखेगा जब एक डिवाइस सिस्टम में और दूसरी ट्रेन में लगी होगी।