{"_id":"5e2c8e2f8ebc3e4b593b86b7","slug":"throw-brick-unnao-news-knp540674390","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में युवक ने मचाया उत्पात, राहगीरों पर फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में युवक ने मचाया उत्पात, राहगीरों पर फेंके पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के छोटा चौराहा पर नशे में धुत युवक ने शुक्रवार रात जमकर उत्पात मचाया। पहले वह सड़क पर लेट गया तो लोगों ने खींचकर किनारे किया। कुछ देर बाद वह उठा और सड़क किनारे पड़े ईंट पत्थर राहगीरों पर फेंकने लगा। इससे कई बाइक सवार गिर गए और खुद को बचाने के लिए बाइक को छोड़कर भागे। करीब आधा घंटा बाद पहुंची पुलिस ने लाठी पटककर युवक को भगाया।
शहर के मुख्य मार्ग स्थित छोटा चौराहा पर शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे हाथ में शराब की भरी बोतल लिए नशे में धुत 40 वर्षीय युवक अचानक गांधी नगर तिराहा से बड़ा चौराहा की ओर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस के सामने सड़क पर लेट गया। एंबुलेंस चालक ने किसी तरह ब्रेक लगा वाहन को रोका। हादसा होने के अंदेशे पर लोगों की भीड़ लगने के साथ जाम के हालात बन गए। आसपास के लोगों ने युवक को खींचकर किनारे किया। कुछ देर बाद वाहनों का आवागमन शुरू होते ही युवक फिर से उठा और लहराते हुए सड़क की ओर भागा।
लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने सड़क किनारे पड़ी ईंट लोगों पर फेंकनी शुरू कर दी। ईंट लगने से एक बाइक सड़क पर गिर गया। ईंट फेंकते देख लोग सड़क पर बाइक छोड़ कर भागे। लगभग आधा घंटे चले उत्पात के बाद 112 बाइक से दो पुलिस कर्मी पहुंचे तो नशे में धुत युवक सहम गया। पुलिस ने जमीन पर डंडा पटककर उसे भगाया।