{"_id":"3c0a4b2ece503c845e73b2a32c759a39","slug":"three-women-were-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं को किया लहूलुहान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाओं को किया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी की छत पर उड़कर गिरा कपड़ा उठाने गई बच्ची को पीटने का विरोध करने पर पड़ोसी ने तीन महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। सिर में कुल्हाड़ी लगने से घायल एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शेखपुर निवासी नसीर की पत्नी नूरजहां ने मंगलवार सुबह छत पर कपड़े फैलाए थे। हवा चलने से कुछ कपड़े उड़कर पड़ोसी शब्बीर की छत पर चले गए। नसीर की दस साल की बेटी सना दोपहर को कपड़े उठाने के लिए शब्बीर की छत पर चली गई।
विज्ञापन
इस पर शब्बीर व उसकी पत्नी ने सना की पिटाई कर दी। बच्ची की मां नूरजहां और चाची जरीना ने विरोध किया तो शब्बीर व परिवार के अन्य युवकों के साथ मिलकर दोनों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। भाभियों को पिटते देख अपने मायके आई कानपुर परमट निवासी मोनी (29) पत्नी शाहिल ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी।
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों को बेरहमी से पीटकर घायल करने के बाद हमलावर भाग निकले। घायल महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।