{"_id":"572650e54f1c1b57035cd53b","slug":"three-thousands-students-appeared-in-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 02 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते छात्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर राजकीय पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में 3199 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के रानी शंकर सहाय, अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डीवीडीटी, डॉ. जीनाथजी, जीआईसी, जीजीआईसी व राजकीय पालीटेक्निक को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे तक हुई जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2-5 बजे तक राजकीय पालीटेक्निक, जीनाथजी व जीआसी में कराई गई। परीक्षा की निगरानी के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा नियामक की ओर से नोडल बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान कहीं कोई बवाल न हो इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बड़ी मात्रा में फोर्स भी तैनात किया गया था। इसके अलावा परीक्षा के आस-पास की सभी दुकाने बंद करा दी गई थीं। नोडल मदन मिश्रा ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।