फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three person dead from accident

हादसों में दंपति समेत तीन की मौत, चार लोग घायल

Mon, 18 May 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 18 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three person dead from accident
उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई जबकि सात माह का बच्चा घायल हो गया। सफीपुर में हुए हादसे में एक बाइक में सवार साले की मौत हो गई जबकि  बहनोई की हालत गंभीर है। हाइवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के चितौली गांव निवासी सुनील (35) रविवार सुबह पत्नी माधुरी (30) और सात माह के बेटे छोटू के साथ अपनी ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के गजौली गांव जा रहा था। सुबह करीब दस बजे वह बाइक से लखनऊ-कानपुर हाइवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में मुर्तजानगर के पास सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। ट्रक की चपेट में आकर दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि मासूम बच्चा उछल कर दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने माधुरी को मृत घोषित कर दिया जबकि सुनील को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में सुनील की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के ओसिया गांव निवासी रामसजीवन (28), सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी बहनोई साहू (30) के साथ आसीवन थानाक्षेत्र के मियागंज कसबा गया था। लौटते समय छत्ताखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां रामसजीवन को मृत घोषित कर दिया गया।


इसी तरह, लखनऊ-कानपुर हाइवे पर नवाबगंज कसबा के पास हुए एक अन्य हादसे में अजगैन थानाक्षेत्र के हरिश्चंद्रपुर गांव निवासी अर्जुन (50) उनकी पत्नी छेदाना (48) और बेटे शैलेंद्र (25) किसी काम से सोहरामऊ जा रहे थे। नवाबगंज नहर के पास ट्रक  की टक्कर से तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed