{"_id":"58c442964f1c1b0311dc4089","slug":"three-people-including-a-woman-collided-with-face-to-face-tempo-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने टकराए टेंपो-टैंकर, महिला समेत तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने टकराए टेंपो-टैंकर, महिला समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
जींद में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुस्तफाबाद के निकट शनिवार शाम टेंपो व कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत होने से एक महिला समेत तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार पति-पत्नी व बच्चे समेत एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं।
हादसे की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। छह गंभीर घायलों को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों में महिला व एक किशोर की शिनाख्त नहीं हो पाई। बांगरमऊ से सवारियां भरकर टेंपो शनिवार शाम फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के तकिया चौराहा आ रहा था। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मुस्तफाबाद-भटिहापुर के निकट पड़ने वाले पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से उसकी भिडं़त हो गई।
कंटेनर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। जबकि उसमें बैठीं सवारियां उसी में दब गईं। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। टेंपो को किनारे हटवाया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां मुस्तफाबाद निवासी सूर्यकुमार (45) पुत्र गौरीशंकर के अलावा एक महिला व किशोर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मुस्तफाबाद निवासी भूपेंद्र (36) पुत्र शिवबहादुर, उनकी पत्नी रानी (35), बेटी मानसी (8), बेटा आनंद (6) व अंश (3) के अलावा हरिश्चंद्र (22) पुत्र रामगोपाल, छेदीलाल (35) पुत्र चेतराम निवासी डंफरखेड़ा तकिया निगोही फतेहपुर चौरासी, रहमतुन (28) पत्नी सईद निवासी पट्टी हमीर फतेहपुर चौरासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि कई अन्य सवारियों को मामूली चोटें होने से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद टेंपो व कंटेनर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस कंटेनर को थाने ले आई।कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि घटना में महिला, किशोर समेत तीन की मौत हो हुई है। महिला व किशोर की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।