फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   three injured in accident

कार पलटने से तीन घायल

Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
three injured in accident
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास कार टायर फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार सवार लखनऊ के तीन लोग घायल हो गए। साथ बैठी सात साल की मासूम को कोई चोट नहीं आई। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन परिजन उन्हें उपचार के लिए लखनऊ लेकर चले गए।
विज्ञापन

लखनऊ के अवध विहार निवासी राहुल की पत्नी अंकिता पांडेय मोहल्ले के ही मयंक शर्मा व पारा लखनऊ निवासी सावित्री पत्नी देवेश सिंह के साथ शनिवार शाम कार से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा जा रही थीं।
विज्ञापन

हवाई पट्टी के पास खंभौली गांव निकट अचानक कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार सवार अंकिता की सात वर्षीय बेटी अनामिका को कोई चोट नहीं पहुंची। पुलिस का कहना है कि टायर फटने की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed