फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   three died in accident

सड़क हादसों में तीन की मौत

Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
three died in accident
फतेहपुर चौरासी में बालक अनुराग की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी व पुरवा थाना क्षेत्र में हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बालक और महिला को लोडर ने रौंद दिया तो वृद्ध को वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरीचंदेला के मजरा भगवंतखेड़ा निवासी सुनील कुमार निषाद का घर जगतनगर-सहजनी मार्ग के किनारे है। शुक्रवार को सुनील की पत्नी डेढ़ वर्षीय बेटे अनुराग को खाना खिला रही थी। वह पानी लेने चली गई। इस बीच बालक अनुराग खेलते हुए मार्ग पर आ गया। भूसा लेने जा रहे लोडर ने अनुराग को रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में लिया गया है। चालक भाग गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी कैलाशा (55) को उन्नाव-पुरवा मार्ग पर लंगरपुर चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान लोडर ने टक्कर मार दी। मौके पर उनकी मौत हो गई। बेटे आशीष ने बताया कि मौरावां थाना क्षेत्र के बिठुरा गांव में रहने वाली उसकी नानी की तबीयत खराब थी। मां नानी को देखने के लिए घर से निकली थीं। लंगरपुर चौराहे पर बस पकड़ने के लिए वह सड़क पार करने लगीं। तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक लोडर लेकर भाग गया। कैलाशा की मौत से पति रामबाबू, बेटे आशीष व अनमोल का बुरा हाल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुरवा नगर के कटरा निवासी विनयकांत (68) घर के पास पान व गुटखा बेचते थे। शुक्रवार को वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए सड़क पार करने लगे। इसी दौरान पुरवा-उन्नाव मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से बेटे सुनील का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed