{"_id":"6175ab2f43e32f0e7a0361bf","slug":"three-blocks-top-in-kovid-vaccination-unnao-news-knp6601779169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण: 90 फीसदी से अधिक टीकाकरण में तीन ब्लॉक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण: 90 फीसदी से अधिक टीकाकरण में तीन ब्लॉक अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोविड टीकाकरण में 90 फीसदी से अधिक लोगों को पहली डोज लगाने में जिले में तीन ब्लॉक अव्वल हैं। अन्य 13 ब्लॉकों को 15 नवंबर तक लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 22 लाख से अधिक लोगों को कोविड
वैक्सीन लगाई जानी है। जिले में अब तक 19 लाख लोग टीकाकरण करा चुके हैं। इसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 15.27 लाख और दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 3.78 लाख है। ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में टीकाकरण की स्थित बेहतर है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने से कतरा रहे हैं।
सीएमओ डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी, सफीपुर और बीघापुर में 90 फीसदी से अधिक लोगों ने पहला डोज लगाकर वह अव्वल हैं। अन्य ब्लॉकों के प्रभारियों को 15 नवंबर से पहले पहली डोज का लक्ष्य हासिल करना है। जिले में जिन ब्लाकों में 70 फीसद से कम टीकाकरण हुआ है उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह प्राथमिकता के आधार पर अभियान को सफल बनाए।
विज्ञापन
वर्जन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि 22.29 लाख लोगों को वैक्सीन लगानी है। 15 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 15 नवंबर से पहले पहली डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
आज लगेगा मेगा कैंप, 75 हजार लक्ष्य
25 अक्तूबर को फिर मेगा कैंप लगेगा। जिले में 300 से अधिक बूथों पर 75 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। प्रत्येक बूथ पर 300 लोगों को टीका लगाया जाना है। सोमवार को केवटा तालाब स्थित जामेश कांवेंट स्कूल, गदनखेड़ा के मैचलेस पब्लिक स्कूल, शिवनगर के अब्दुल राशिद कमाल स्कूल, शेखपुर प्रामइरी स्कूल सहित अन्य केंद्र शामिल हैं।