फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There will be double toll tax if there is no fast

फास्टैग न होने पर देना होगा दोगुना टोल टैक्स

Sun, 14 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
There will be double toll tax if there is no fast
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव/नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा पर आज रात 12 बजे से फास्टैग अनिवार्य होगा। कैशलेन बंद कर दिए जाएंगे। वाहन में फास्टैग न होने पर दोगुना टैक्स चुकाना होगा। टोल प्लाजा मैनेजर के अनुसार तैयारी पूरी कर ली गई है। फास्टैग स्कैन करने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए हैंड स्कैनर की भी व्यवस्था कर ली गई है। कर्मियों और वाहन चालकों में विवाद या अभद्रता की स्थिति से निपटने के लिए बीस सुरक्षाकर्मी भी लाए जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज स्थित टोल टैक्स बैरियर से चौबीस घंटे में औसतन 27 हजार छोटे-बड़े आवागमन करते हैं। इनमें से मौजूदा समय में 82 फीसदी वाहनों में फास्टैग लगा है। जबकि 18 फीसदी वाहन कैशलेन से निकलते हैं। यह हाल तब है जब ईधन और समय की बचत के लिए केंद्र सरकार ने फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है। एनएचएआई ने 16 फरवरी से फास्टैग को पूर्णतया अनिवार्य कर दिया है। हालांकि पहले 1 जनवरी से फास्टैग को अनिवार्य किया गया था लेकिन कुछ राहत देने के लिए 15 फरवरी तक छूट दे दी गई थी। टोल प्लाजा मैनेजर सीपी दीक्षित ने बताया कि राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर 15 फरवरी को रात 12 बजे से फास्टैग अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसके बाद बिना फास्टैग के वाहन चालकों को दो गुना टैक्स चुकाना होगा।
विज्ञापन

फास्टैग न होने पर निर्धारित लेन से आवागमन
दोगुना टैक्स देने के बाद भी बिना फास्टैग लगे वाहन मनमाने तरीके से किसी भी लेन से आवागमन नहीं कर पाएंगे। टोल मैनेजर ने बताया कि बगैर फास्टैग वाले वाहनों को प्लाजा की अप और डाउन लेन में एक-एक हाइब्रिड लेन बनाई गई है। फास्टैग लगी कार से एक तरफ की यात्रा के लिए 75 रुपये शुल्क लिया जाता है। 16 फरवरी से बिना फास्टैग हाइब्रिड लेन से निकलने पर कार चालक को 150 रुपये टैक्स देना होगा। उन्होंने बताया कि एक लेन को एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवा के लिए रिजर्व रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल बैरियर पर लगा छह किमी लंबा जाम
नवाबगंज। इंटरनेट नेटवर्क कम होने और कैश लेन में वाहनों की कतार लंबी होने से टोल प्लाजा पर 6 किमी लंबा जाम लग गया। टोल कर्मियों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर रविवार शाम करीब 6 बजे यातायात का दबाव बढ़ने के साथ ही इंटरनेट नेटवर्क काफी कमजोर हो गया। इससे फास्टैग को रीड करने में काफी परेशानी हुई। साथ ही कैश लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर करीब 6 किमी लंबा जाम लग गया। टोल कर्मियों के अलावा सोहरामऊ और अजगैन पुलिस ने एक घंटे मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed