फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft in kirana traders house

किराना व्यापारी के घर लाखों की चोरी

Mon, 06 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
theft in kirana traders house
पुरवा। मोहल्ला पीरजादीगढ़ी में चोरों ने किराना व्यापारी के घर को निशाना बनाया। लाखों के जेवर और नकदी चुरा ले गए। घटना के बाद गेट में ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन

पीरजादीगढ़ी मोहल्ला निवासी सुशील गुप्ता किराना व्यापारी हैं। घर में पत्नी अनुराधा व बेटे-बहू रहते हैं। शनिवार देर रात चोर पीछे की दीवार के सहारे घर में घुसे। कमरे में रखी चाबी से अलमारी व बक्से का ताला खोला। 60 हजार रुपये और करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सुशील के अनुसार चोरी करने के बाद गैलरी में लगे गेट में ताला बंद कर दिया और चाबी फेंककर भाग गए। रविवार सुबह अनुराधा उठीं तो आंगन व कमरे में सामान बिखरा देखा। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ होने का शक है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दो घरों में लाखों की चोरी
औरास। अलग अलग गांवों में चोरों ने दो घरों से नकदी व जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया।
झनझनाखेड़ा निवासी ओम प्रकाश के घर में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। कमरे में रखे बक्से उठाकर भाग गए। खेत में बक्से का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये और डेढ़ लाख के जेवर लेकर बक्सा छोड़कर चले गए। दूसरी घटना टिकरा बाव निवासी अमीर हसन के यहां हुई। चोरों ने अलमारी का लॉकर व बक्से का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चुरा लिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य ने कहा कि घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed