फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft in farmer house

किसान के घर से नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

Sun, 05 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
theft in farmer house
हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी सहित लाखों का माल ले गए। शनिवार सुबह खेत में खाली टंकी पड़ी मिली। पीड़ित को अब बेटी की शादी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पांडेयपुर निवासी रमेश शुक्रवार रात पत्नी उर्मिला के साथ खेत में खरबूजे की फसल की रखवाली करने गया था। घर में शादीशुदा बेटी अर्चना, छोटी बेटी नेहा और बेटा प्रदीप था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तीनों ने मेन गेट खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। गेहूं रखने वाली टंकी गायब देख माता-पिता को जानकारी दी। घर से कुछ दूर खेत में खाली टंकी मिली। रमेश ने बताया कि 17 जुलाई को बेटी नेहा की शादी है। इसके लिए पिपरमिंट बेचकर 1.20 लाख रुपये व मौसा रामनरेश से 50 हजार रुपये उधार लेकर घर में रखे थे। इसके अलावा जेवर भी बनवाए थे। चोरों ने सब पार कर दिया। पीड़ित रमेश ने पड़ोस के ही रहने वाले चार लोगों पर चोरी का शक जता पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed