फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft in 2 house

Unnao News: शराब व्यवसायी सहित दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Mon, 19 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
theft in 2 house
अचलगंज। बेथर गांव में चोरों ने शराब कारोबारी सहित दो घरों को निशाना बनाया। कारोबारी के घर से 2 लाख रुपये और करीब सात लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। कमरों में बाहर से कुंडी लगाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब गृहस्वामी सोकर उठे और गेट बाहर से बंद देखा तो शक हुआ। फोन से पड़ोसियों को सूचना देकर दरवाजा खुलवाया। वहीं, एक अन्य घर में किसी के न होने से लगे सीसीटीवी तक चोर निकाल ले गए। घटना की सूचना पर एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

बेथर गांव निवासी सोनू सिंह शराब व्यवसायी हैं। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। छत के आंगन में लगा जाल काटकर चोर घर के अंदर दाखिल हुए और जिस कमरे में शराब व्यवसायी परिवार सहित सो रहे थे, उसमें बाहर से कुंडी लगा दी। उसके बाद दूसरे कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर 2.16 लाख रुपये की नगदी के साथ सौ ग्राम सोने के जेवरात और तीन किलो चांदी चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब सोनू सिंह सोकर उठे और दरवाजा खोला तो वह अंदर से बंद था। शक होने पर पड़ोसियों को दरवाजा खोलने के लिए फोन किया। पड़ोसी पहुंचे तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। खाली अटैची छत पर और बक्से गांव के बाहर पड़े मिले। पीड़ित ने चोरी गए सामान को देखने के बाद पुलिस को सूचना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर सोनू सिंह के साथ पड़ोस में रहने वाले अरुण त्रिपाठी के घर भी गए। घर पर ताला लटक रहा था। चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सामान पार कर दिया। घर में लगे सीसीटीवी और लैपटॉप भी चोर साथ लेकर चले गए। अरुण वर्तमान में अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रह रहे हैं।
वहां एक दवा कंपनी में अधिकारी हैं। पुलिस के मुताबिक, उनको सूचना दी गई है। अरुण ने फोन पर घर में 10 हजार की नगदी और कुछ कपड़े रखे होने की जानकारी दी है। उनके आने के बाद ही चोरी गए सामान की सही जानकारी हो पाएगी।

एएसपी ने जल्द खुलासे का किया दावा
चोरी की दो घटनाओं की सूचना पर एएसपी शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। थानाध्यक्ष को चोरी का जल्द खुलासा कर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एएसपी ने बताया कि जांच की गई है। घटना का जल्द खुलासा करने के साथ रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश थानाध्यक्ष हीरा सिंह को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed