फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft

होमगार्ड समेत दो घरों से जेवर, नगदी पार

Mon, 18 May 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 18 May 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
 theft
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात होमगार्ड समेत दो घरों से चोर जेवर, नगदी समेट ले गए। वहीं तीसरे घर में लोगों के जाग जाने पर चोर भाग निकले। उधर, पुलिस चोरी की घटना से इनकार कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। जबकि पीड़ित फोन और तहरीर के जरिए सूचना देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के रनागढ़ी गांव निवासी होमगार्ड जवान महादेव के घर चोरों ने शनिवार की रात धावा बोला। चोरों ने महादेव के बेटे राजकुमार के कमरे में ताला तोड़कर साढ़े छह हजार रुपये के अलावा करीब डेढ़ लाख के जेवर और इसी कमरे में रखे बेटी रुचि के करीब पचास हजार रुपये के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने पास में ही रहने वाले मो. शरीफ के घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर दो हजार रुपये और पचास हजार से अधिक के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। चोरों ने शरीफ के भाई नसीम के घर में भी हाथ साफ करने का प्रयास किया मगर खटपट सुनकर नसीम व अन्य परिजनों की नींद खुल जाने से चोर भाग निकले। नसीम के मुताबिक वह शोर मचाते हुए बाहर आया तो तीन-चार चोर भागते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने के लिए काफी देर तलाश की मगर वह हाथ नहीं आए। सुबह गांव के बाहर सजीवन के खेत में खाली बक्से, गहनों के डिब्बे व अन्य सामान पड़ा मिला। माखी थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने घटना की सूचना नहीं दी है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने माखी थाने में टेलीफोन से सूचना देने के साथ ही लिखित तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed