फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft

अप्रवासी भारतीय के घर लाखों की चोरी

Sat, 16 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 16 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
theft
बारा (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के ग्राम सगवर में रहने वाले एक अप्रवासी भारतीय के घर गुरुवार रात छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने दो लाख की नगदी समेत करीब बीस लाख रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल तक वापस लौट गई। रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


सगवर गांव निवासी स्व. रामप्यारे का परिवार कई पीढ़ियों से विदेश में कारोबार कर रहा है। वर्तमान में राकेश अपने छोटे पुत्र अखिलेश के साथ कुवैत में रहकर खुद का व्यवसाय कर रहा है। बड़ा पुत्र शैलेश राजस्थान के रतलाम में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। घर पर राकेश की पत्नी शकुंतला अपनी सास जमुना व बहन की दो बेटियों मिलन व ज्योती के साथ गांव में ही रहती हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को शकुंतला अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गईं थी। घर पर सास व दोनों लड़कियां थीं। सभी लोग रात में बरामदे में सो रहे थे। देर रात पीछे के रास्ते एक बेंच के सहारे चोर वाटर लाइन की मदद से छत पर पहुंचे और नीचे स्थित कमरों तक जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों और बक्सों से करीब दो लाख रुपये की नगदी के साथ सोने व चांदी का सामान चोरी कर ले गए। शकुंतला के मुताबिक चोर करीब बीस लाख का माल चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच की और लौट गई। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देने की बात कही हैख् लेकिन पुलिस ने रात तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed