{"_id":"56c51b1506fb816bc87a15979c73bc82","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-in-the-corridor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदे में लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामदे में लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 23 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। थानाक्षेत्र के गांव कैथन खेड़ा में युवक ने गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। देर रात पति को साथ न देखकर पत्नी ने जब तलाश की तो घर के बाहर बरामदे में प्लास्टिक की रस्सी से शव लटकता मिला। पत्नी की चीख पुकार सुन गांव वाले एकत्र हो गये। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
औरास थानाक्षेत्र के गांव कैथनखेड़ा मजरे जवन निवासी शिव कुमार (25) अपनी पत्नी कंचन के साथ गुरुवार की रात कमरे में लेटा था। भोर पहर जब कंचन कमरे से बाहर निकली तो बरामदे में शिव कुमार का शव कुंडे में एक प्लास्टिक की रस्सी से लटक रहा था। पति का शव लटकता देख वह चीखने लगी। सूचना पुलिस को दी गई।
एसओ रणजीत सिंह भदौरिया ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वहां मौजूद लोगों की माने तो शिव कुमार के माता पिता की मौत हो चुकी है। वह पत्नी कंचन के साथ ही घर पर रहता था। बड़ा भाई रामलखन परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। पत्नी बार-बार अपने जेठ व नंदोई पर जमीनी विवाद को लेकर पति को मरवाने का आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन पत्नी जेठ व नंदोई पर आरोप लगा रही है। सच्चाई क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई भी की जाएगी।