फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The young man killed in accidents

हादसों में युवक की मौत, मां-बेटी समेत छह घायल

Mon, 06 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 06 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
The young man killed in accidents

उन्नाव। सोहरामऊ थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार से टकराने के बाद यात्रियों से भरा टेंपोे पलट गया। टेंपो में बैठे एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि मां-बेटी समेत छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


रविवार दोपहर लखनऊ से उन्नाव की ओर आ रहा टेंपो सोहरामऊ थानाक्षेत्र में रानीपुर मोड़ के पास कार से टकरा कर पलट गया। इससे टेंपो में सवार सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बोधीखेड़ा गांव निवासी नन्हके (45), उसकी बेटी चांदनी (8),  लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के खांड़ेदेव निवासी संतोष कुमारी (60) पत्नी पुत्तीलाल और उनकी बेटी रीता (30) पत्नी पप्पू निवासी कृष्णानगर लखनऊ, सोहरामऊ के सुरेश और प्रदीप घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिला अस्पताल इलाज के दौरान ही नन्हके की मौत हो गई। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पहुंची पत्नी शकुंतला व अन्य परिजनों का बुराहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में शेखपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेपुर पतारी गांव निवासी रामसागर (26) पुत्र ऊदन किसी काम से शहर आया था। वापस लौटते समय हादसे में घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed