{"_id":"3f3dfe2ff76f3fa8643572ca387387a1","slug":"the-weather-changed-grew-cold-the-whole-day-event-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदला, बढ़ी ठंड -पूरी दिन छाई रही बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदला, बढ़ी ठंड -पूरी दिन छाई रही बदली
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति के दिन मौसम ने पलटी खाई। पूरे दिन बदली छाई रहने से तेज धूप नहीं निकली। इससे लोगों को फिर से ठंड बढ़ने का अहसास हुआ। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह कोहरे से लिपटी रही। सुबह 8 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन तो हुए लेकिन बादलों की ओट में रहने से तेज धूप नहीं निकल सकी। दिनभर यही स्थिति बनी रही। लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हो गए। दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम तो खुला लेकिन आंशिक बदली छाई रहने से लोगों को तेज धूप का अहसास नहीं हुआ। दोपहर में हल्की गति से चली हवाओं ने भी ठंड में इजाफा कर दिया। शाम 4 बजे के बाद ठंड का कहर और बढ़ गया। जैसे ही सूर्यास्त हो गया वैसे ही लोगों को गलन का अहसास होने लगा। इससे लोग बाहर के काम जल्दी-जल्दी निपटाकर घरों को रवाना हो गए। दिनभर घरों में रूम हीटर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आग जलती रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग और युवा भी आग के ही आसपास मौजूद रहकर गर्म होने का प्रयास करते रहे। घरों से बाहर निकले लोग भी खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढके नजर आए। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था वहीं शुक्रवार को एक प्रतिशत घटकर 23 रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को न्यूनतम पारा 12 डिग्री था जो शुक्रवार को 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन