{"_id":"68c5c1b13d4a34e1b5054caa","slug":"the-teachers-condition-suddenly-deteriorated-and-he-was-declared-dead-in-cardiology-unnao-news-c-221-1-uno1001-136933-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शिक्षक की अचानक बिगड़ी हालत कॉर्डियोलॉजी में मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शिक्षक की अचानक बिगड़ी हालत कॉर्डियोलॉजी में मृत घोषित
विज्ञापन
फोटो-6- संदीप द्विवेदी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
बीघापुर। सथनी बालाखेड़ा गांव निवासी शिक्षक व जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री की हालत अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रेफर करने पर परिजन कॉर्डियोलॉजी कानपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि टीईटी अनिवार्य होने से वह एक सप्ताह से परेशान थे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सथनी बालाखेड़ा निवासी संदीप द्विवेदी (48) चिलौली गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज शिक्षक थे। शनिवार की सुबह सात बजे स्नान कर योग करने जा रहे थे, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर पत्नी विमला ने जेठ प्रदीप को बताया। वह संदीप को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका जताई और कार्डियोलॉजी कानपुर रेफर किया। वहां डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि टीईटी अनिवार्य किए जाने से वह परेशान थे। बेटे की मौत से मां निर्मला, पत्नी, बेटी वैष्णवी, भाई प्रदीप, छोटा भाई अजीत बेहाल हैं।
विज्ञापन
बीईओ शुचि गुप्ता, शिक्षक नेता अनुपम मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, अनूप शुक्ला, राजकिशोर गौतम, शशि कनौजिया, प्रशांत सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की।