फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The teacher gave her life by jumping in front of the train

शिक्षिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Fri, 03 Jan 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
The teacher gave her life by jumping in front of the train
उन्नाव। शहर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका के भाई ने बीमार से ऊबकर आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर के अनुसार पति ने बुधवार रात पत्नी से छुटपुट विवाद की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

मूलत: कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के पैतावर गांव निवासी आकाश शुक्ल इस समय शहर के मोहल्ला एबीनगर में अपनी पत्नी मोनिका शुक्ला (30) व दो बच्चों सताक्षी (6) व शौर्य (5) के साथ किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह अलग-अलग शहरों में जाकर पूजन अनुष्ठान का कार्य करता है। उसकी पत्नी मोनिका शहर के गीतापुरम स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य करती थी। गुरुवार सुबह 9 बजे करीब वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली। स्कूल न जाकर वह लगभग 11 बजे शहर के मोहल्ला शांतिनगर शराब मिल के पीछे रेलवे पटरी पर पहुंची और कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही प्रयाग इंटरसिटी के सामने कूद गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर सदर कोतवाली के बीट 2 के दारोगा अनिल यादव मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दरोगा अनिल यादव ने बताया कि मृतका के भाई शिवम ने बीमारी से ऊबकर बहन के आत्महत्या की तहरीर दी है। बताया कि बहन सिरदर्द से परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed