फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The students showed talent

छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 19 Dec 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 19 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
The students showed talent

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने  प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। उनकी प्रतिभाओं को देख मौजूद अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का खूब उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार मिश्र ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसमें चयनित प्रतिभाएं जहां अपने व अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी वहीं प्रदेश व जनपद का भी मान बढ़ाएंगी। कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से आपसी एकता व सद्भाव का वातावरण बनता है और लोकविधाओं को जीवंत बनाए रखने में भी मदद मिलती है। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मेघना सोनकर ने कार्यक्रम/प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों में युवाओं के योगदान के लिए इसका आयोजन कराया जा रहा है। चयनित कलाकारों को मॉडल एवं आगे की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार नवोदित कलाकारों की प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस दौरान आयोजित नृत्य, गीत आदि प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने गीत गाया तो किसी ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनीष सिंह सेंगर, महेन्द्र सिंह व डॉ. विजय अवस्थी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed