फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The second installment of the Indira Awas performing sought

प्रदर्शन कर मांगी इंदिरा आवास की दूसरी किस्त

Tue, 13 Jan 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 13 Jan 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
The second installment of the Indira Awas performing sought

हसनगंज तहसील के संदाना गांव के ग्रामीणों को इंदिरा आवास की दूसरी किस्त नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम से दूसरी किस्त जारी कराने की मांग की है।

विज्ञापन


गांव के मुन्ना, रामखेलावन, गंगाप्रसाद, रामरतन, सुखबीर, अयोध्या, प्रकाश आदि ने डीएम को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि उन लोगों को वर्ष 2010-11 और 2011-12 में इंदिरा आवास मिले थे। उस समय पहली किस्त मिल गई थी जिस पर उन लोगों ने तुरंत दीवारें खड़ी करा ली थीं।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी किस्त नहीं मिली। कई अधिकारियों से लगातार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दूसरी किस्त न मिलने से उन लोगों के आवास पूर्ण नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीआरडीए द्वारा 9.68 लाख रुपये की धनराशि संबंधित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा नई सराय को भेजी जा चुकी है। ग्रामीणों ने डीएम से दूसरी किस्त जारी कराने की गुहार लगाई। शिकायतीपत्र देने वालों में विद्यावती, सीता, लक्ष्मी देवी, गीता, चन्दावती व सावित्री हैं।


ग्रामीणों के साथ भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक तिवारी, जिला महासचिव सर्वेश कुमार शर्मा व जिलाध्यक्ष सोनू द्विवेदी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed