{"_id":"5db9e0868ebc3e93d47d882e","slug":"the-rape-victim-s-uncle-could-not-be-produced-unnao-news-knp522744425","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की नहीं हो सकी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की नहीं हो सकी पेशी
विज्ञापन
उन्नाव। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ चल रहे छह मुकदमों में बुधवार को आरोपी की पेशी नहीं हो सकी। पीड़िता के पिता की हत्या के मुकदमे में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में गवाही होने से पेशी टल गई। इन सभी मुकदमों के लिए पेशी की अगली तारीख 13 नवंबर तय की गई है।
विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा के खिलाफ चल रहे सीबीआई के एक गवाह की मौत की घटना में झूठा प्रार्थना पत्र देने, हत्या की अफवाह फैलाने से पुलिस को कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने को मजबूर करने और पीड़िता की फर्जी टीसी मामले में सुनवाई बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रमोद कुमार के न्यायालय में होनी थी। वहीं अपर सत्र न्यायाधीश छह भूपेंद्र राय के न्यायालय में चाचा के खिलाफ दर्ज प्राणघातक हमले व सीजेएम विराट सक्सेना के न्यायालय में चल रहे अभिलेखों में सफेदा लगाने के मामले की और न्यायिक मजिस्ट्रेट समीना जमील के न्यायालय में आरोपी विधायक की ओर से दुष्कर्म पीड़िता के चाचा व चाची के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे की पेशी तय थी, लेकिन तिहाड़ जेल में बंद आरोपी चाचा की दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पीड़िता के पिता की हत्या के मुकदमे में गवाही होने से उन्नाव के न्यायालयों में उपस्थित न हो पाने से सुनवाई नहीं हो सकी। आरोपी के अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने हाजिरी माफी का प्रार्थनापत्र दिया। इस पर न्यायाधीशों ने इन सभी मुकदमों में पेशी की अगली की तारीख 13 नवंबर तय की है।