फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The rain stopped producing ROB

बारिश ने रोका आरओबी का निर्माण

Tue, 17 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 17 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The rain stopped producing ROB
उन्नाव। मूसलाधार बारिश ने एक ओर जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। दूसरी ओर आरओबी का काम भी बाधित हुआ है। भारी बारिश के चलते आरओबी के लिए आने वाली मिट्टी का आना भी बंद हो गया जिससे निर्माण कार्य पर खासा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


बीते दिनों एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा लखनऊ के अलाधिकारियों को आरओबी के निर्माण के लिए तय तिथि 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन देने के बाद निर्माण कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज की ओर से कार्य में तेजी लाई गई थी। लगातार मिट्टी मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था।
विज्ञापन


इससे लोगों को यह उम्मीद जगी थी कि अब कुछ देरी से ही सही लेकिन आरओबी पर वाहन रफ्तार भरते दिखाई देने लगेंगे। लेकिन बीते रविवार रात हुई तेज बारिश के कारण मिट्टी खनन वाले स्थान पर पानी भर जाने से मिट्टी का आना बंद हो गया। जिससे अब आरओबी में भराई के लिए मिट्टी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओबी में हो रहे कार्य के साइड इंचार्ज प्रशांत मिश्र ने बताया कि पिछले दो दिनों से मिट्टी न मिल पाने के कारण कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने अभी दो-तीन दिनों तक और मिट्टी न मिल पाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed