फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The poor will get free food grains even if there is no ration card

राशनकार्ड न होने पर भी गरीबों को मिलेगा निशुल्क खाद्यान्न

Sun, 26 Apr 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The poor will get free food grains even if there is no ration card
उन्नाव। ऐसे लोग जो विदेशों व दूसरे प्रांतों से कामधंधा छोड़कर जनपद आए हैं और उनके पास राशनकार्ड तक नहीं है ऐसे लोगों को जिला प्रशासन खाद्यान्न उपलब्ध कराएगा। साथ ही राशनकार्ड बनवाकर भविष्य की राह भी आसान करेगा। ऐसे लोगों का चिह्नांकन कराने की जिम्मेदारी नगरीय क्षेत्र में ईओ व ग्रामीण इलाकों में बीडीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग मनोज कुमार सिंह ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि बड़ी संख्या में ऐसे मजदूर जो अन्य प्रदेशों में कार्य कर रहे थे और लौटकर वापस आ गए हैं, ऐसे लोगों (जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और उनके पास राशनकार्ड भी नहीं है) को प्रदेश सरकार ने निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। इसके लिए निकायों और ग्रामीण इलाकों में ऐसे लोगों का चिह्नांकन कराकर सूची तैयार कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि गांवों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के जरिए ऐसे परिवारों का सर्वे कराकर सूची तैयार कराएं और बीडीओ के माध्यम से सूची जिला मुख्यालय भिजवाएं। वहीं, नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारी चिह्नांकन कराकर सूची उपलब्ध कराएं। यदि इन परिवारों के पास राशनकार्ड भी नहीं हैं तो भी उन्हें फ्री राशन दिया जाएगा। इस वितरण का सत्यापन हेल्पलाइन द्वारा रैंडम आधार पर मोबाइल पर कॉल करके किया जाएगा। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि ऐसे पात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्यान्न में यह सामग्री दी जाएगी
आटा, चावल 5-5 किलो, दाल 1 किलो, सरसाें का तेल 1 लीटर, नमक 1 किग्रा., 200 ग्राम हल्दी, धनिया, लाल मिर्च के पैकेट व आलू 3 किग्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed