फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The miscreants set the hut on fire

Unnao News: अराजकतत्वों ने झाेपड़ी जलाई

Mon, 05 May 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 05 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The miscreants set the hut on fire
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के मीरखेड़ा गांव निवासी सुमन पुत्री बुद्धा रैदास ने बताया कि भाई जगतपाल व चचेरे भाई राजेश को 30 साल पहले पांच-पांच बिसुआ जमीन का पट्टा हुआ था। 30 सालों से सभी लोग जमीन पर काबिज थे। पड़ोसी गांव खपरा मुस्लिम निवासी चार युवकों ने खेत के चारों ओर जबरन सीमेंटेड पोल गड़वा दिए। स्थानीय पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई न होने पर डीएम और एसपी से शिकायत की तो पोल लगना बंद हुए। जमीन पर कब्जा न होने पाए इसलिए खेत में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहने लगी। रविवार को चारों युवकों ने उसमें भी आग लगा दी। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि अभी उच्च न्यायालय में हूं, पत्र आया होगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

-----------
1500 क्विंटल सरसों का भूसा जला
गंजमुरादाबाद। खेत में पराली जलने के दौरान निकली चिंगारी से किसान का 1500 क्विंटल सरसों का भूसा जल गया। पीड़ित ने पराली जलाने वाले किसान को नामित कर तहरीर दी है। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के महोलिया गांव निवासी मान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह रंजिश के चलते पड़ोसी खेत स्वामी द्वारा हवा चलने के दौरान अपने खेत की पराली में आग लगा दी। हवा के झोंके से खेत में जमा 1500 क्विंटल पिंजी का भूसा जल गया। जिसे दमकल ने बुझाया। पीड़ित ने पड़ोसी खेत स्वामी को नामित करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed