{"_id":"5828aeed4f1c1bf47eb3ca45","slug":"the-mega-block-bearing-railway-station-silence-private-means-shoving","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लाक का असर, रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा, निजी साधनों में धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लाक का असर, रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा, निजी साधनों में धक्का-मुक्की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
rush on road
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव से कानपुर जाने वाली ट्रेनों की संख्या में कमी आने से उन्नाव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। इससे स्टेशन पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है और अन्य साधनों में लोग भूसे की तरह से भरकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं अन्य निजी साधनों में लोगों से भाड़े के नाम पर अधिक रेट लिए जा रहे हैं।
गंगापुल पर टर्फ बदलने के काम के चलते रेलवे ने 11 नवंबर से उन्नाव से कानपुर को जाने वाली लोकल ट्रेनों को बंद कर दिया है। इसमें मात्र दो ट्रेनों अप-डाउन ही चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रेनों से कम खर्च में सफर करने वालों को अब दोगुना से भी अधिक खर्च कर भारी असुविधाओं के बीच सफर करना पड़ रहा है। एक ओर जहां ट्रेनों के बंद होने से स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं दूसरी ओर कानपुर की ओर जाने वाले टेंपो में लोग भूसे की तरह भरकर यहां तक कि पावदान में खड़े होकर सफर कर रहे हैं। वहीं इन असुविधाओं के बावजूद भी टेंपो चालक यात्रियों से तय रेटों से अधिक रुपये ले रहे हैं।
विज्ञापन