फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The market is buzzing with the sound of Eid

ईद की आहट से गुलजार हुए बाजार

Fri, 10 Jul 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 10 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
The market is buzzing with the sound of Eid

उन्नाव। ईद की आहट मिलते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ जुटने लगी है। खानपान से लेकर कपड़ों तक की बिक्री शुरू हो गई है। महिलाओं की भीड़ कपड़ों, ज्वैलरी व चूड़ियों की दुकानों पर दिखने लगी है।

विज्ञापन


रोजेदारों ने ईद के नजदीक आने के कारण खरीदारी की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी इस त्योहार के मद्देनजर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। गुरुवार को शहर के प्रमुख बाजार भीड़ से गुलजार दिखे। धवन रोड स्थित बाजार में महिलाओं व बच्चों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


खरीदारी के चलते दुकानदारों ने भी दुकानों की साजोसज्जा काफी बढ़ा दी है। इसके अलावा सेवइयां, मेवे, कपड़े, ज्वैलरी, टोपी व जूते-चप्पलों की भी लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महिलाओं ने ज्वैलरी के आर्डर देना शुरू कर दिया है। धवन रोड स्थित कपड़ा व्यवसायी लियाकत ने बताया कि इस बार महिलाओं के लिए ईद में नई डिजाइन की कुर्ती सलवार बाजार में आई है। काफी दिनों से मंदे पड़े बाजार में ईद की आहट के बाद अब रौनक दिखाई देने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed