फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The lovers had a sore death

प्रेमी युगल ने गले लगाई मौत

Sun, 17 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 17 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
The lovers had a sore death

परिजनों के विरोध करने पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों का शव शनिवार सुबह एक ही पेड़ की डाली से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


 
बिहार थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मजरा बिहार निवासी रिंकू कोरी (20) का मोहल्ले की ही माला कुरील (18) के बीच काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था।



दोनों ही सुमेपुर स्थित महाविद्यालय के बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। कुछ दिन पहले यह मामला परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने डांट फटकार लगाई।


माला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी तो रिंकू के परिजन उसे मुंबई भेज दिए। पांच माह से रिंकू मुंबई में अपने भाई के पास रह रहा था।


इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल पर बात होती रही। सोमवार को माला घर से निकली और मुंबई पहुंच गई। रिंकू ने माला को स्टेशन से रिसीव किया और उसे लेकर भाई के घर पहुंचा। दोनों को साथ देख उसके भाई ने प्रेमशंकर ने फटकार लगाई।
विज्ञापन



परिजनों को जानकारी देने के बाद दोनों को मंगलवार को मुंबई से उन्नाव के लिए ट्रेन पर बैठा दिया। शुक्रवार शाम रिंकू ने फोन कर परिजनों को कुछ ही देर में घर पहुंचने की जानकारी दी। लेकिन रात में ही रिंकू और माला ने गांव से 300 मीटर दूर बाग में फांसी लगा जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह दोनों का शव देख गांव वाले जुट गए। रिंकू ने अपने मफलर और माला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर बबूल के पेड़ पर फांसी लगाई थी।


थानाध्यक्ष ब्रजमोहन मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed