फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The lovers ended their lives

प्रेमी युगल ने जान दी

Tue, 03 Nov 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Tue, 03 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
The lovers ended their lives
थानाक्षेत्र के कृपालखेड़ा गांव में प्रेमी युगल ने सोमवार की भोर में जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेमी युगल  गांव के बाहर एक बाग में गंभीर हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच-पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन

कृपालखेड़ा गांव निवासी विजय कुमार लोधी (21) पुत्र सत्तीदीन का मोहल्ले की ही ज्योति (19) पुत्री होसराम से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 दोनों के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। करवाचौथ की शाम परिजनों ने दोनों को एकसाथ देख लिया था। इस पर दोनों को जमकर फटकार भी लगाई थी। परिजनों के विरोध से परेशान होकर ज्योति रविवार की रात नौ बजे शौच के बहाने घर से बहार निकली और वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,  विजय भी इसी दौरान अपने घर से निकला। उसने लखनऊ में रहने वाले अपने भाई शिवकुमार से फोन पर बात की और बहुत दूर जाने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इसके बाद विजय के  परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि ज्योति भी अपने घर पर नहीं है।


 पहले तो लोगों ने घर से भाग जाने की आशंका में नाते-रिश्तेदारों में जानकारी की। सोमवार की भोर में चार बजे खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित अब्दुल वसी के बाग में विजय और ज्योति को गंभीर हालत में पड़े देखा। दोनों के परिजनों को जानकारी दी। मौके पहुंचे परिजनों ने देखा तो दोनों बेहोशी की हालत में थे और मुंह से झाग निकल रहा था।


थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि दोनों के परिजनों ने जहर खाकर मौत होने की लिखित सूचना दी है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed