{"_id":"1ae0fa019d021ac8a19e7eec3e65504a","slug":"the-land-sale-deed-made-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना कराया जमीन का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बना कराया जमीन का बैनामा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भू माफिया और उसके साथियों ने वृद्ध को बंधक बना उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। बुधवार रात पुलिस ने किसी तरह वृद्ध को उनके चंगुल से छुड़ाया। मामले में कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मी और अधिवक्ता सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
माखी थाना क्षेत्र के पूरा निफ्सपंसारी गांव निवासी रामनरेश सिंह (55) करीब एक सप्ताह पहले लापता हो गए। उनके बेटे शक्ति सिंह के मोबाइल पर आई काल में 20 लाख की फिरौती मांगी गई। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शक्ति सिंह के बताने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान शहर कोतवाली के चौरा गांव स्थित राइस मिल पर छापा मारा। यहां रामनरेश बंधक मिला।
पुलिस ने उसे छुड़ाने के बाद राइस मिल मालिक शहर के मोहल्ला कल्याणी निवासी शिशु कुमार उर्फ कपूर, इसकी दूसरी पत्नी बताई जाने वाली मंजू, भतावां गांव निवासी कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कर्मी छोटेलाल, अजगैन के नवई गांव निवासी अधिवक्ता नीरज हाल पता गिरजाबाग, नौरंगाबाद गांव निवासी वकील के मुंशी विजय को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि भू माफिया शिशु उर्फ कपूर ने अपने साथियों की मिलीभगत से रामनरेश का अपहरण कराया। इसके बाद उसकी नौ बीघा जमीन अधिवक्ता नीरज और उसके मुंशी विजय के माध्यम से अपनी दूसरी पत्नी पीडी नगर निवासी मंजू के नाम बैनामा करा लिया। यह रजिस्ट्री मंगलवार को कराई गई।
पुलिस ने रजिस्ट्री पेपर भी बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। आरोपी जमीन की दाखिल खारिज के बाद हत्या करने की योजना बना लिए थे।