फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The kids at school will get pure water

बच्चों को स्कूल में मिलेगा शुद्ध पानी

Fri, 22 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 22 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The kids at school will get pure water
उन्नाव। जिले के एक विद्युतविहीन प्राथमिक विद्यालय में नेडा की ओर से एक किलोवाट का सौर ऊर्जा पैनल लगवाया जाएगा। शुद्ध पानी के लिए आरओ के माध्यम से बच्चों के साथ ग्रामीणों को भी शुद्ध पानी मिलेगा। नेडा के परियोजना अधिकारी ने डीएम व बीएसए को पत्र भेजकर एक विद्यालय का चयन करने को कहा है।
विज्ञापन


 नेडा के परियोजना अधिकारी एसडी दुबे ने बताया कि जनपद के एक पिछड़े व विद्युत विहीन विद्यालय में एक किलोवाट का सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करना है। इस पैनल की लागत 2 लाख 67 लाख  674 रुपये है। एक किलोवाट सौर ऊर्जा पैनल से एक सबमर्सिबल, एक टंकी, केंट कंपनी का आरओ लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त उस विद्यालय में तीन पंखे और पर्याप्त मात्रा में बल्ब जल सकते हैं।
विज्ञापन


इस आरओ से विद्यालय के छात्रों के अतिरिक्त ग्रामीण भी शुद्ध पानी पी सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर योजना के अंतर्गत पात्र विद्यालय का चयन कर जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेडा के परियोजना अधिकारी एसडी दुबे ने बताया कि विद्यालय में सौर ऊर्जा के लिए धनराशि जिलाधिकारी और बीएसए द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त सांसद व विधायक निधि से भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed