फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The girl was taken hostage and raped by the biscuit

बिस्कुट लेने दुकान गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Mon, 10 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The girl was taken hostage and raped by the biscuit
बीघापुर(उन्नाव)। किराना दुकान में बिस्कुट लेने गई युवती से दुकानदार के बेटे के दोस्त ने दुष्कर्म किया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व दुकानदार के बेटे व पत्नी पर घटना में सहयोग करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री शनिवार शाम को गांव के ही युवक की किराना दुकान में बिस्कुट लेने गई थी। जहां दुकानदार का बेटा उसकी बेटी को बरगलाकर मां के बुलाने की बात कह अपने घर ले गया। जैसे ही बेटी उसके घर पहुंची, दुकानदार के बेटे ने बाहर से कमरे के दरवाजे की कुंडी बंद कर बंधक बना लिया। आरोप है कि कमरे के अंदर मौजूद दुकानदार पुत्र के दोस्त ने युवती से दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार पुत्र के दोस्त गांव के प्रियांश पर दुष्कर्म व दुकानदार के बेटे व पत्नी पर घटना में सहयोग करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल व बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed