फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The fire in the lantern, household burns

लालटेन से घर में लगी आग, गृहस्थी जली

Mon, 06 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 06 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
The fire in the lantern, household burns
आग लगने के बाद बिखरा पड़ा जला सामान। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव उनवा में रविवार रात जल रहा चिराग गिरने से घर में आग लग गई। इससे घर का सामान व जेवर समेत लगभग सात लाख रुपये की गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने घर में लपटें उठती देखीं तो आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे, मगर उससे पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

 उनवा गांव निवासी फैरूल्ला के घर में जल रही लालटेन रविवार रात अचानक लुढ़क गई। इससे लालटेन का सीसा टूटा गया और केरासिन बाहर आने से आग लग गई। आग लगने से गृहस्थी के साथ ही बेटी की शादी के लिए रखे जेवर भी जल गए। गृह स्वामी खैरूल्ला की पुत्री शबनम ने बताया कि पिता व भाई दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शबनम के मुताबिक उसका विवाह एक मई को तय है। इसके लिए पिता ने जेवर खरीदकर रखे थे। आग की चपेट में आने से वह भी जल गए।
विज्ञापन


उसने बताया कि रात में घर पर ताला लगा था। वह पड़ोस में रहने वाले चाचा के यहां गई थी। आग की लपटें उठती देख उसे घटना की जानकारी हुई। जब तक आग बुझाई जाती तब सब कुछ जल चुका था। शबनम ने पिता को आग लगने की जानकारी फोन पर दी गई तो वह परेशान हो गए। बेटी की शादी के लिए उसने जो तैयारियां की थीं वह आग की लपटों में जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed