{"_id":"87e6cc66603c7b30648e55f85818d69a","slug":"the-farmer-s-broken-hip-and-rain-storm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान व बारिश से अन्नदाता की टूटी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान व बारिश से अन्नदाता की टूटी कमर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दो दिन पहले आए तेज तूफान व बारिश से किसानों की कमर टूट गई है। प्रकृति की मार से बेहाल किसान भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। किसान यह सोचकर परेशान हैं कि अब सालभर कैसे उनके परिवार का पेट पलेगा।
विज्ञापन
रविवार शाम को आए तेज तूफान के साथ हुई बारिश से जनपद के किसानों को तगड़ा झटका लगा है। गेहूं, सरसों, राई, अरहर समेत आलू की फसलें तबाह हो गई हैं।
जानकारों का मानना है कि जिले के किसान गेहूं की फसल बहुतायत मात्रा में बोेते हैं। इसी फसल के सहारे वर्ष भर परिवार का पेट पालते हैं। साथ ही इसी फसल के भरोसे पुत्र/पुत्रियों के विवाह का सपना संजोए थे लेकिन प्रकृति की इस मार से किसानों के सामने अब बच्चों के हाथ पीले करने की चिंता सताने लगी है। अमर उजाला ने ऐसे ही कुछ किसानों से बात की तो उनका दर्द आंखों से छलक पड़ा।
विज्ञापन