फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The driver and the farmer, who was changing the tire of the loader on the highway, thrashed the dumper

हाईवे पर लोडर का टायर बदल रहे चालक व किसान को डंपर ने रौंदा

Mon, 17 Feb 2020 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
The driver and the farmer, who was changing the tire of the loader on the highway, thrashed the dumper
मृतक किसान राम बिहारी का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ- कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के सोनिक मोड़ के निकट टमाटर लदे लोडर का पंचर टायर बदलने के दौरान रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने रौंद दिया। दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की जामा तलाशी ली। फोन मिलने पर घर वालों को घटना की जानकारी दी। मृतक लोडर चालक के भाई की तहरीर पर गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतकों में एक हमीरपुर जिले व दूसरा कानपुर के सिरसा का रहने वाला था।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के पुराना बेतवाघाट निवासी लोडर चालक व मालिक देवी प्रसाद (38) पुत्र स्व. भगवानदीन शनिवार रात कानपुर सिरसा के सजेती निवासी किसान रामबिहारी (55) पुत्र धुन्नी का टमाटर लोडर में लादकर शनिवार देर रात लखनऊ मंडी जा रहा था। लखनऊ- कानपुर राजमार्ग पर अजगैन कोतवाली के सोनिक मोड़ के निकट लोडर का टायर पंचर हो गया। देवी प्रसाद व रामबिहारी लोडर का पंचर टायर बदलने लगे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने दोनों को रौंद दिया। इससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक देवीप्रसाद के भाई देवीदयाल की तहरीर पर डंपर के नंबर के आधार पर रिपोर्ट कराई है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक लोडर मालिक देवीप्रसाद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह लोडर चलाकर ही परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक की पत्नी रेनू के अलावा बच्चों में दो लड़के व एक लड़की है। वहीं, मृतक किसान रामबिहारी चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के भाई कमलेश कुमार ने बताया कि पत्नी रानी के अलावा तीन लड़के व एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed