{"_id":"5fe76a8f8ebc3e3b89071656","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-found-in-the-lake-since-four-days-unnao-news-knp6023068200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता युवक का शव झील में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता युवक का शव झील में मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। चार दिनों से लापता युवक का शव शनिवार को पक्षी विहार झील में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलाया। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक बीमार था। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन शव देख बेहाल हो गए।
सदर बाजार निवासी (42) वर्षीय मनीष द्विवेदी 23 दिसंबर को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की पर उसका पता न चलने पर शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को पक्षी विहार के कर्मचारियों ने उसका शव परिसर की झील में उतराता देख पुलिस को जानकारी दी। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को झील से बाहर निकाला गया है। युवक के परिजनों ने उसके मानसिक बीमार होने की बात कहकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।