फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The currency finished at four after, the people returned

चार बजे के बाद करेंसी खत्म, लौटे लोग

Sun, 13 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The currency finished at four after, the people returned
बैंक के सामने लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
रविवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों में छुट्टी रहती है। इस दिन भी बैंकों के खुले होने के आदेश के बाद छुट्टी पर रहने वाले लोग हजार व पांच सौ के पुराने नोट बदलने के लिए बैंकों में पहुंचे। इससे जिले भर की बैंकों में नोट बदलने वालों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सुबह आठ बजे से ही लाइन में लगे लोग तीन से चार घंटे तक लाइन में लगकर चार हजार रुपये बदलवा सके। वहीं जिन घरों में रुपयों की अधिक आवश्यकता थी वहां की महिलाओं, बुजुर्गों के अलावा बीमार लोगों को भी लाइन में लगना पड़ा। बड़ी संख्या में बीमार लोग लाइन में लगे और नोटों को बदलवाया। वहीं बैंक अधिकारियों ने अपनी शाखाओं के बाहर लाउडस्पीकर लगवा दिए और समय-समय पर अलाउंसमेंट कर लोगों को जानकारी देते रहे। करीब तीन बजे अफसर चार बजे बैंक बंद होने की जानकारी देते रहे और लोगों से लाइन में न लगने की अपील करते रहे लेकिन लोगों ने लाइन में लगना बंद नहीं किया। जैसे ही चार बजे बैंकों ने लोगों को बैंक में जाने से मना किया तो लोग मायूस होकर वापस लौट गए। वहीं कुछ लोगों ने अफसरों व सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से बहस भी की।

पोस्टआफिस में कैश खत्म, परेशान हुए लोग
शहर के प्रधान डाकघर में सुबह करीब 11 बजे ही कैश खत्म होने और एसबीआई से कैश न मिल पाने से यहां पर लगे करीब दो सैकड़ा से अधिक लोग परेशान रहे। लोगों ने अधिकारियों को कोसते हुए कहा कि अगर कैश नहीं था तो लाइन में लगे लोगों को पहले से ही इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन


किसी के घर है शादी तो किसी की टूट नहीं रही नोट
शहर के हिरन नगर निवासिनी मीना सिंह ने बताया कि उनके देवर की 16 नवंबर को गोदभराई और 28 नवंबर को शादी है। खरीदारी करने को कैश नहीं है। बैंक वाले दस हजार से ज्यादा दे नहीं रहे हैं और लाखों का खर्च है। वहीं बैंक में लाइन में लगे आदर्श नगर निवासी विकास मिश्रा ने बताया कि वह शनिवार को नोट बदलने आए थे। उन्हें बैंक से दो हजार रुपये के नोट दिए गए। शनिवार और रविवार को जब उनकी दो हजार की नोट कहीं भी टूट नहीं सकी तो वह फिर से बैंक में इसके टूटे करवाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गश खाकर गिरा पैसा जमा करने पहुंचा युवक
हसनगंज के फरहदपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसा जमा करने पहुंचा असुरनखेड़ा निवासी मोहित पुत्र महेश अचानक गश खाकर गिर गया। लाइन में लगे लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया तो पता चला किया वह बेहोश हो गया था। लोगों ने इसकी जानकारी वहां तैनात पुलिस कर्मियों को दी। इसके बाद उसे होश में लाने का प्रयास किया गया। काफी देर बाद युवक के होश में आने पर उसे घर भेजवा दिया गया। सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र की यूनियन बैंक, पोस्टआफिस, अवध ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंको ने मात्र दो घंटे में ही काउंटर बंद कर दिए। वहीं स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने दो हजार देकर लोगों को चलता किया। लोगों के सामने बैंकों से मिला दो हजार का नोट भी बाजार में चलन से बाहर ही साबित हुआ। नोट न मिलने से लोग पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गए। कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, एसबीआई, बैंक आफ  बड़ौदा, बैंक ऑफ  इंडिया, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त, एचडीएफसी व आईसीआईसीआई शाखाओं में लाइन में लगे लोगों में कई बार नोक झोक हुई। भीड़ को व्यवस्थित करने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed