{"_id":"e88440dd918dd993bac91eb491338f5b","slug":"the-couple-agreed-to-stay-with-four-fights-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े छोड़ चार दंपति एक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े छोड़ चार दंपति एक हुए
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते एक दूसरे से अलग हुए चार दंपति फिर साथ रहने को राजी हो गए। इन जोड़ों को सुखमय जीवन बिताने की कामनाओं के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन
एक दूसरे से अलग रह रहे 10 जोड़े रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। यहां समाज के गणमान्य नागरिकों और अपर पुलिस अधीक्षक ने इन जोड़ाें की काउंसलिंग कर समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
काफी समझाने के बाद चार दंपति परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए सुख दुख में एक दूसरे का साथ देने को राजी हुए। तुरन्त इन जोड़ों की विदाई कराई गई। शेष जोड़ों को 22 मार्च को बुलाया गया है।
विज्ञापन
दोनों पक्षाें में समझौता कराने में महिला दरोगा स्नेहलता, फूलकुमारी, उपासना यादव, निम्मी अरोड़ा, राजेन्द्र सिंह सेंगर, सबीहा उमर, यतीन्द्र नाथ मिश्रा, अमर पाल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।