फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The collision killed five tractor - Bolero

ट्रैक्टर-बोलेरो की टक्कर में पांच की मौत

Mon, 26 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 26 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
The collision killed five tractor - Bolero

गंगा बैराज पर मग्गनपुरवा गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रैक्टर में आमने-सामने हुई टक्कर में सात माह की एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ड्राइवर को छोड़कर सभी एक परिवार के हैं और उन्नाव व रायबरेली के निवासी थे।

विज्ञापन



छह घायल भी इसी परिवार से जुड़े हैं। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। कोहना पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती कराया है। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन



लालगंज रायबरेली निवासी रिंटू सोनी के मौसेरे भाई गुड्डन की रविवार को वरीक्षा थी। गुड्डन ने वरीक्षा कार्यक्रम साकेत नगर स्थित घर में रखा था। रिंटू ने बताया कि साकेत नगर आने के लिए रायबरेली की एक ट्रैवलिंग एजेंसी से बोलेरो बुक कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिंटू, उसकी पत्नी कुसमा, सात माह की बेटी साक्षी, उन्नाव बीघापुर के मगरायर गांव निवासी भाई महेश सोनी, उनकी पत्नी मोहनी (40), बेटी सानिया (10), रुनझुन (7 माह), दूसरे भाई दिनेश, उनकी पत्नी माला (40), सुरेश, उनकी पत्नी कुमकुम बोलेरो से साकेत नगर में वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में उन्नाव लौट रहे थे।


बोलेरो शौकतगंज रायरबरेली निवासी ड्राइवर राजेश चला रहा था। कानपुर-उन्नाव रोड पर गंगा बैराज स्थित मग्गनपुरवा गांव के पास सामने से अचानक ट्रैक्टर आ गया और बोलेरो साइड से टकरा कर पलट गई। उसमें सवार लोग गाड़ी में फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांवों के लोग पहुंचे।



कोहना एसओ रणजीत यादव भी फोर्स के साथ पहुंचे और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर हैलट अस्पताल भेजा।


एसओ के मुताबिक मोहनी, उनकी बेटी सानिया, रुनझुन, माला और ड्राइवर राजेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष घायलों का इलाज चल रहा है। एसओ के मुताबिक घायलों की तरफ से ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed