फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The cause of the accident does not become anywhere incomplete expressway

कहीं हादसे का कारण न बन जाए अधूरा एक्सप्रेस-वे

Wed, 07 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 07 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The cause of the accident does not become anywhere incomplete expressway
, बांगरमऊ में निर्माणाधीन लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे को आम लोगों के लिए शासन ने 23 दिसंबर से खोलने की घोषणा कर दी है, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर निर्माण चल रहा है। सड़क के दोनों ओर सिक्योरिटी ग्रिल का काम बाकी है। इसलिए प्रशासनिक अमला एक्सप्रेस-वे पर किसी बड़े हादसे की आशंका से परेशान है।
विज्ञापन


भारी तामझाम के बीच 21 नवंबर को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन के बाद अब इसे 23 दिसंबर से पब्लिक के लिए खोलने की तैयारी है। मगर 302 किमी लंबे इस एक्सप्रेस के उन्नाव जिले में कुल लंबाई 51 किमी में अभी कई स्थानों पर काम चल रहा है। औरास ब्लाक में सई नदी पर निर्माणाधीन दो पुलों की एक लेन में (आधे हिस्से) अभी स्लेब का काम बाकी है। यहां अभी सरिया का जाल और शटरिंग का काम ही पूरा हो पाया है। हसनगंज, औरास, आसीवन, बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद ब्लाक क्षेत्र में हालांकि काम काफी तेजी से चल रहा है। लेकिन महज 17 दिन में निर्माण और सुरक्षा के मानक पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर धंस रही मिट्टी को रोकने के लिए बारवेट, साइड रेलिंग, सिक्योरिटी वाल, औरास में लोधाटीकुर गांव के सामने नदी पर पुल, संडीला-उन्नाव मार्ग पर अंडर पास, बांगरमऊ में नसिरापुर गांव के पास अंडर पास का निर्माण जारी है।
विज्ञापन



उद्घाटन के 16 दिन बाद भी डिवाइडर, साइड बैरियर, रोड लाइट, रोड साइन तमाम अहम काम बाकी है। हालांकि उद्घाटन के बाद से ही कुछ वाहन इस एक्सप्रेस-वे से निकलने लगे हैं, लेकिन निर्माण पूरा न होने से वाहनों को कई बार नीचे उतरकर कच्चे रास्ते से जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे रोकने के लिए पुलिस बहा रही पसीना
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 17 दिन बाद ट्रैफिक शुरू होने की घोषणा के बाद से प्रशासन खासकर पुलिस अधिकारियों को पसीने छूट रहे हैं। पुलिस को चिंता है कि एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की तूफानी रफ्तार के सामने कोई जानवर, हल्का सा गड्ढा या एक छोटी सी कील भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बांगरमऊ के जगटापुर गांव के निकट एक्सप्रेस वे जाने के लिए निर्माणाधीन चौराहा के निकट एक पुलिस चौकी, यूपी 100 के तहत मिलने वाली 47 गाड़ियों में से 2 इनोवा और 2 बोलेरो इस एक्सप्रेस-वे पर तैनात की जाएंगी। इसके अलावा संबंधित थानाक्षेत्र की पुलिस भी एक्सप्रेस-वे पर नजर रखेगी।



पहले होगी सिक्योरिटी आडिट
यूपीडा के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि 23 से एक्सप्रेस-वे पब्लिक के लिए खोला जाएगा। इसकी लिखित सूचना नहीं मिली है हां मौखिक जानकारी है। उन्होंने बताया कि पूरे मार्ग का सिक्योरिटी आडिट होने के बाद ही आम लोगों के लिए खोला जाएगा। काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। एक्सईएन ने माना कि एक्सप्रेस-वे पर वाहन हाई स्पीड से दौड़ेंगे और एक छोटा सा कारण बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed