फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The car broke the net on the expressway and fell into a 20 feet deep ditch

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर जाली तोड़ते हुए 20 फीट गहरी खंती में गिरी कार

Sat, 04 Jan 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The car broke the net on the expressway and fell into a 20 feet deep ditch
एक्सप्रेसवे पर देवखरी के पास खंती में गिरी कार।  - फोटो : एक्सप्रेसवे पर देवखरी के पास खंती में गिरी कार।
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सुरक्षा जाली और एल्युमिनियम गार्ड को तोड़ते हुए 20 फीट गहरी खंती में गिर गई। घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। दो महिलाओं को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पटना जिले के न्यू मेनपुरा प्रगतिनगर शबनम रोड निवासी पूनम (38) पत्नी संजीत चंद्र प्रभाकर परिजनों के साथ दो दिन पहले गाजियाबाद गई थीं। शनिवार दोपहर 1:30 बजे वह कार से घर लौट रहीं थीं। एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ के देवखरी गांव के पास चालक अमित चंद्र को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सुरक्षा जाली और एल्युमिनियम गार्ड तोड़ते हुए 20 फीट गहरी खंती में गिर गई। घटना में कार सवार पूनम, चालक, परिवार की डिंपल (35) पत्नी रविंद्र कुमार, बेटा हिमांशू (13), दिव्यांश (10), बेटी वैष्णवी (8) और सहजल (12) घायल हो गईं।
विज्ञापन

यूपीडा और पीआरवी ने सभी को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। गंभीर हालत में पूनम और डिंपल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यूपीडा ने क्रेन से क्षतिग्रस्त कार को खंती से निकला। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि चालक को झपकी आने से घटना हुई है। घायलों में दो महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed