फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The bodies of two men were found buried in the store linter

दुकान के लिंटर से दबे मिले दो युवक के शव

Wed, 04 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 04 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
The bodies of two men were found buried in the store linter
चकलवंशी/उन्नाव। भाई के घर गए युवक और उसके साथी के शव गांव के बाहर बाजार में एक दुकान के लिंटर के नीचे दबे मिले। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक होलिका में डालने के लिए छप्पर उठाते समय या फिर बरसात से बचने के लिए खड़े होने के दौरान लिंटर गिरने से हादसा होने की आशंका है। माखी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की तफ्तीश चल रही है।

माखी थानाक्षेत्र के रऊकरना गांव निवासी रूपचंद्र लोधी (45) सोमवार देर शाम घर से कुछ ही दूर पर स्थित अपने भाई खन्ना के  घर गया था। पत्नी रामदुलारी के मुताबिक मंगलवार को भतीजे पप्पू का तिलक प्रस्तावित था। रूपचंद्र कामकाज निपटाने गया था, रात में वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


सुबह घर से करीब सात सौ मीटर दूर गांव के बाहर स्थित बाजार में रूपचंद्र और उसके साथी कमलेश (35) का शव माताप्रसाद विश्वकर्मा की झोपड़ीनुमा दुकान के लिंटर के नीचे दबे मिला। लिंटर दोनों की गर्दन और सिर पर पड़ा था। सूचना मिलने पर दरोगा गुलाब सिंह मौके ने तफ्तीश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आशंका जताई कि होलिका में डालने के लिए छप्पर उठाते समय हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि छप्पर उठाते समय लिंटर गिरने से दोनों की मौत हो गई। मृतक रूपचंद्र के भाई बउवा से घटना की लिखित सूचना लेकर पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।


थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि हो सकता है कि बरसात से बचने के लिए दोनों दुकान के छप्पर के नीचे खड़े हो गए हों और हवा के झोंके में खंभे गिरने से हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed