फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The appointment letter to the trainee teachers diet campus

डायट परिसर में प्रशिक्षु टीचरों को दिए गए नियुक्ति पत्र

Wed, 21 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 21 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The appointment letter to the trainee teachers diet campus
उन्नाव। प्रशिक्षु टीचरों को नियुक्ति पत्र मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इन प्रशिक्षुओं को काफी समय से इस वक्त का इंतजार था। नियुक्ति पत्र पाने के लिए दो तीन बार पहले भी यह प्रशिक्षु टीचर बीएसए और डायट कार्यालय के चक्कर काट चुके थे।
विज्ञापन


72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के तहत बुधवार को डायट कार्यालय में जिले की सात सौ सीटों पर 315 महिला प्रशिक्षुओं व 322 पुरुष प्रशिक्षुओं को विद्यालय दिए जाने के लिए काउंसलिंग कराई गई। इसमें महिला प्रशिक्षुओं में 265 ने काउंसलिंग कराई जबकि पुरुष प्रशिक्षुओं में 322 के स्थान पर 196 उपस्थित हुए।
विज्ञापन


प्रशिक्षु टीचर जाकर डायट कैंपस में लगी विद्यालयों की सूची देख रहे थे और स्काउट गाइड भवन में लगे काउंसिलिंग के आठ अलग-अलग विकासखंडाें के काउंटरों पर जाकर अपने विद्यालय का चयन कर रहे थे। बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह प्रशिक्षु टीचरों को काउंसलिंग के संबंध में माइक के माध्यम से समय-समय पर निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु टीचरों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए एबीआरसी प्रदीप भदौरिया, टीचर विनोद सिंह, सत्यदेव सिंह प्रशिक्षुओं को लाइन वार बुलाकर उनके हस्ताक्षर करा रहे थे और जिस काउंटर पर उनकी काउंसलिंग होनी है वहां भेज रहे थे।


वहीं डायट से आनंद मिश्रा व अनिल मिश्रा प्रशिक्षु टीचरों की सूची का अवलोकन कर रहे थे। वहीं बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह व नगर शिक्षाधिकारी सुरेशचंद्र वर्मा के अलावा अन्य विकासखंडों के बीईओ ने अपनी जिम्म्ेदारी का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed