{"_id":"ca2337cd1b35fae2e2c6065b69f2743d","slug":"ten-people-injured-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दस लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाइवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से लोडर सवार तीन सगे भाइयों समेत छह लोग घायल हो गए।
माखी थानाक्षेत्र के राजाबाग गांव निवासी रामऔतार के बेटे जितेंद्र की बारात शुक्रवार को कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के परसौली गांव गई थी। शनिवार को बारात की विदाई होने के बाद जितेंद्र का भाई राजू,, रामप्रसाद, रामदीन और रिश्तेदार छेदीलाल व उसका भाई छुन्ना और अजगैन थानाक्षेत्र के ददान गांव निवासी अजय लोडर में बैठकर लौट रहे थे। लोडर में दहेज में मिला सामान भी लदा था।
हाइवे पर गहिरा के पास लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने लोडर में टक्कर मार दी जिससे सभी लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में जमालनगर गांव के पास टायर फटने से तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। हादसे में हरदोई जिले के कासिमपुर निवासी बबलू (25) के अलावा, महेश, शंकर और रेखा घायल हो गई। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बबलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन