{"_id":"54fae347b7573c6e897e0c6703f897b8","slug":"tempo-by-striking-the-child-s-death-put-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से बच्चे की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की टक्कर से बच्चे की मौत, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मियागंज/उन्नाव। घर के सामने सड़क पार कर रहे बच्चे को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। टेंपो में फंसा बच्चा काफी दूर तक घिसटता चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान भीड़ ने टेंपो में तोड़फोड़ की और उसे सड़क किनारे पलट कर आग लगाने का प्रयास किया। प्रदर्शन कर रहे लोग आर्थिक मदद और शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग जाम रहा।
आसीवन थाना क्षेत्र के आसीवन तरफ पश्चिम गांव निवासी मो. महफूज खां का बेटा मो. शाहरुख (10) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर के सामने सड़क पार कर रहा था।
लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने शाहरुख को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक ने टेंपो समेत भागने का प्रयास किया तो शाहरुख उसी में फंस गया और करीब दो सौ मीटर तक घिसटता चला गया। बाद में चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
आक्रोशित भीड़ ने टेंपो के शीशे तोड़ दिए और बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग उचित मुआवजा के साथ ही शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद कर रहे थे। सूचना पर हसनगंज एसडीएम विनय कुमार श्रीवास्तव और सीओ माजिद अब्सार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर भीड़ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई। मृतक के परिजन उचित मुआवजा और शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद ग्राम प्रधान अनवर रहमान जिलानी और गांव के अन्य संभ्रांत लोगों ने मृतक के परिजनों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपा और हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम खोला।
छुट्टी में परिवार के साथ गांव आया था
उन्नाव। आसीवन तरफ पश्चिम का रहने वाला महफूज खां परिवार के साथ मुंबई में रहकर गमला बनाने का कारखाना चलाता है। बच्चों के स्कूल में छुट्टी होने के कारण वह परिवार के साथ तीन दिन पहले अपने गांव आया था। बच्चा कक्षा चार में पढ़ता था वह तीन भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से उसकी मां नाजमी का बुराहाल है।
घंटों बेहाल रहे जाम में फंसे लोग
उन्नाव। लखनऊ-बांगरमऊ में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। भीषण गर्मी में घंटों जाम में फंसे लोग पसीना बहाते रहे। छोटे-छोटे बच्चे गर्मी और प्यास से बेहाल रहे।