फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tell traders how to avoid cyber crimes

Unnao News: व्यापारियों को बताए साइबर अपराधों से बचने के तरीके

Wed, 20 Aug 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 20 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tell traders how to avoid cyber crimes
उन्नाव। पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। एएसपी दक्षिणी ने व्यापारियों को साइबर ठगी से बचने को लेकर सचेत किया और महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। व्यापारियों ने बकाया न चुकाने वाले मामलों में पीड़त व्यापारी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने बताया कुछ लोग सामान खरीद लेते हैं और फिर रुपये देने में परेशान करते हैं। दबाव बनाने पर धमकाते भी हैं। कई व्यापारियों की जमीनों पर लोगों ने कब्जा भी किया है। एएसपी ने शिकायतें नोट कीं और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। एएसपी ने कहा कि दुकानों में अगर सीसीटीवी नहीं है तो उसे लगवा लें। दुकानों के अंदर के साथ बाहर कैमरा जरूर लगवाएं। इससे घटना होने पर अपराधी अवश्य पकड़ा जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, सुमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, कमल, आशीष, कमलेश, अभयप्रकाश सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed